नैनीताल: तमंचे के दम पर गुंडागर्दी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद किए यह हथियार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने तमंचे के दम पर गुंडागर्दी करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि सांवल्दे व आस पास के क्षेत्रों में एक व्यक्ति अवैध तमंचे व हथियारों के साथ घूम रहा है। जिस पर दिनांक 19.01.25 को पुलिस टीम द्वारा कानिया, मालधनचौड़ नहर पुलिया के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04F8800 ऑल्टो कार जिसे चालक राशिद पुत्र बाबू खान उर्फ हब्बू निवासी सांवल्दे पूर्व नई बस्ती रामनगर उम्र 21 वर्ष चला रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, तथा वाहन के अन्दर से  01 अदद लोहे की रॉड लगा हुआ गिरारी नुमा पाटल 02 अदद लकड़ी के डंडे बरामद होने पर अभियुक्त राशिद को गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में थाना रामनगर‌ में मुकदमा एफ0आई0आर0 नं0 22/25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 जोगा सिंह
2-कानि0 मंजीत सैंगर
3-कानि0 कमल कुमार
4-कानि0 धर्मेन्द्र कुमार