नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 14-01-25 को थाना लालकुआं व जनपद SOG पुलिस टीम द्वारा थाना लालकुआँ क्षेत्र स्थित सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग तथा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये गये संयुक्त चैकिंग अभियान कार्यवाही के तहत अभियुक्तगण को 60 नशीले इंजेक्शन तथा 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा- 08/21/29 NDPS act के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।अभियुक्तगणों ने बताया कि वह इसे खरीदखर लाए हैं। जिसके आधार पर तस्करी के श्रोत के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
01- तसलीम रजा पुत्र रजा हुसैन निवासी—इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास वनभूलपुरा नैनीताल के पास से20 अद्द Buprenorphine Injection 2 ml व 20 अद्द Avil 10 ml शीश (कुल- 40 अद्द)
02-शाहरूख पुत्र इसरार अहमद निवासी—ला0न0-17 वार्ड न0-25 थाना- वनभूलपुरा हल्द्वानी नैनीताल 10 अद्द Buprenorphine Injection 2 ml व 10 अद्द Avil 10 ml इंजैक्शन शीश (कुल-20 अद्द) के अन्तर्गत धारा– 08/22/29 NDPS Act
03- मौ0 शौएब पुत्र तनवीर अहमद मूल निवासी– मोहल्ला शेखुपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली (उ0प्र0) हाल निवासी—इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास वनभूलपुरा के पास 24 ग्राम शुद्ध वजन स्मैक।
04- मौ0 रिजवान उर्फ मंत्री पुत्र बसरूद्दीन R/O इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास, वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा ( नैनीताल) के पास से 28 ग्राम स्मैक शुद्ध वजन (दोनो अभियुक्तगणो के पास से कुल-52 ग्राम स्मैक किमत- 15 लाख 60 हजार रू0)
अभियुक्तगण मौ0 रिजवान, मौ0 शाहरूख तथा तसलीम रजा पूर्व में भी NDPS act के अन्तर्गत जेल जा चुका है। जिनके आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
वरि0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह कोतवाली लालकुआं।
SOG प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौर।
हे0कानि0 ललित कुमार-SOG
कानि0 आनन्द पुरी, थाना लालकुआं।
कानि0 जय कुवंर राणा थाना लालकुआं।
कानि0 कमल बिष्ट, थाना लालकुआं।
कानि0 संतोष बिष्ट- SOG