नैनीताल: नशे पर पुलिस का वार, अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रहीं हैं। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहीं हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 02.09.2024 को काठगोदाम पुलिस ने मोहित चौहान उर्फ गुल्लू पुत्र आनंद सिंह चौहान आदिवासी शिवालिक विहार फेस 2 कैनल रोड थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष को 3.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ में वाहन के गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR  NO-101/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
  
पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा थाना काठगोदाम
2-कानि0 टीका राम

एक वारंटी गिरफ्तार

इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना काठगोदाम के नेतृत्व में वारण्टी अभियुक्त दुर्वेश मौर्य पुत्र किशन मोर्य निवासी जेडीएम स्कूल के पीछे जवाहर ज्योति दमुवाढुगा काठगोदाम फौ0वाद संख्या  248/2020 धारा 138एन आई एक्ट में  गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 महेंद्र राज सिंह
2- कांस्टेबल टीका राम