नैनीताल: पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराध गोष्ठी, सत्यापन पर विशेष जोर, सड़कों पर स्टंटबाजी पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को आज प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोतवाली हल्द्वानी सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित

इस गोष्ठी की शुरुआत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मेलन से की गई। जहां एसएसपी द्वारा सभी की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसमें गत माह चर्चित लिफाफा गैंग के खुलासे में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाने वाली CCTV कंट्रोल रूम टीम की सराहना करते हुए प्रभारी अपर उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह पुलिस संचार एवं हे0का0 नीलम भट्ट पुलिस संचार, हे0का0 मो0 सलीम पुलिस संचार, का0 महेन्द्र सिंह रावत, का0 किशोर रौतेला, का0 राजेन्द्र बिष्ट, का0 गुलशन गिरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गत माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश निर्गत किये

☑ सभी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में नियमित तौर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए अवैध रूप से आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र बनाकर निवास कर रहे लोगों के विरूद्ध दस्तावेजों की जांच कर दस्तावेज फर्जी पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करें, इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने पर थाना व चौकी प्रभारियों पर कार्यवाही की जायेगी ।
☑️ निरोधात्मक कार्यवाही एवं यातायात के मामलों की सभी अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की पृथक –पृथक समीक्षा की गई, इस दौरान कार्य में शिथिलता बरतने पर 30 उपनिरीक्षकों की प्रारम्भिक जांच खोलने के निर्देश दिए गए, साथ ही चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अगली गोष्ठी में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।  बेहतर कार्य करने वाले 16 उपनिरीक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने हेतु कहा गया।
☑️ बरसात के सीजन के दृष्टिगत सभी प्रभारियों को आपदा उपकरणों तथा रेस्क्यू टीमों को तैयारी की हालत में रखते हुए, आपदा की सूचना पर त्वरित रिस्पांस की प्रक्रिया को अपनाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। समय –समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से बरसाती सीजन में नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नदी/नालों /तालाबों आदि के आस पास जाने से बचने हेतु आमजनमानस को जागरूक करें। इसके अलावा नशे‌ के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।
☑️ आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रभारियों को अपने – अपने क्षेत्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु लगातार चैकिंग अभियान/ प्रभावी गश्त करें। प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दौरान आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करें।
☑️ सभी राजपत्रित अधिकारियों को सभी थाना प्रभारियों के कार्यों का लगातार पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।
☑️ सड़को पर स्टंटबाजी करते हुए वीडियों/ रील बनाकर स्वयं के साथ साथ सड़क पर चलने वाले अन्य राहगीरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा, सभी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने तथा स्टंटबाजी में करते हुए पाये जाने पर उनके अभिभावकों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाय।
☑️ थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

रहें उपस्थित

इस मौके पर मासिक अपराध गोष्ठी में जगदीश चन्द्रा एसपी क्राईम, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, प्रमोद साह सीओ नैनीताल/भवाली, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, सुमित पांडे  सीओ रामनगर, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, समस्त थाना/चौकी/शाखा/ यातायात/ सीपीयू प्रभारी एवम अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।