नैनीताल: पुलिस कर्मी व नाविकों ने महिला को झील में डूबने से बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 की रात को प्रयागराज से घूमने आई महिला सेल्फी लेते समय झील में गिर गई। जिसके बाद 03 पुलिस कर्मियों तथा नाविकों द्वारा महिला को‌ झील से निकाला गया। जिससे महिला की जान बची।

किया गया सम्मानित

जिस पर बीते कल मंगलवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा बचाव कार्य करने वाले 03 पुलिस कर्मी और 04 नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए कर्मियों और नाविक

▪️ कानि० मनोज कुमार।
▪️Irb कानि० मनोहर सिंह।
▪️कानि० चीता मोबाइल प्रदीप कुमार।
▪️साहिल सेठी (नाविक)
▪️ सोनू कुमार (नाविक)
▪️गौरव सिंह (नाविक)
▪️मोहन सिंह (नाविक)