शाबाश नैनीताल पुलिस: नैनीताल पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने किया तत्काल रेस्क्यू, कई लोगों की बचाई जान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। डायल 112 के माध्यम से थाना कालाढूंगी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग- 05:50 बजे कालाढूंगी क्षेत्र में नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगड़ के पास एक टेंपो ट्रैवलर UP-16-ET-6080 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।
    
सड़क हादसा

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कालाढूंगी की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुँची।
जिसमें 21 (14 लड़के +7 लड़कियां)+1(चालक) जिन्हें पहुँचकर मौके से तत्काल को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।  जिसमें उपचार के दौरान 02 लोगों की मृत्य हो गई।
  
घायलों को पंहुचाया अस्पताल

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के आदेश पर  डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ ट्रैफिक मौके रेस्क्यू हेतु मौजूद रहे। चालक से पूछताछ पर सड़क दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया। जिसमें शिखा, अभिरोम (घायल), छवि (घायल), प्राची, मुस्कान, नवनीत, सागर (घायल), प्रियांशु, गणेश, अभिनव, विशाल, बॉबी, दीपक (घायल), विष्णु, पारस (घायल), पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श, उमेश कुमार(चालक) घायल हुए।

मृतकों का विवरण

1- सयोनी दूबे उम्र 28 वर्ष
2-जया शाक्या उम्र -23 वर्ष