नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव चल रहा है। आज 15 सितंबर को मां नंदा की शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है।
लिया सुरक्षा का जायजा
शनिवार को हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं यातायात नैनीताल द्वारा पुलिस मय पुलिस टीम के महोत्सव के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर जायजा लिया गया। एसपी द्वारा निरंतर पूछताछ और सत्यापन की कार्यवाही की गई ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरों को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
रहें मौजूद
पुलिस टीम में सीओ रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह, निरीक्षक राजेश यादव सहितअन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।