नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
इसी क्रम में सभी फड़, रेहड़ी, दुकानदार, किरायेदार, घरेलू कामगार, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दिनांक 23/05/ 2025 को लालकुआं एवं भवाली क्षेत्र के अतिरिक्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, मुखानी, काठगोदाम एवं पुलिस टीम ने मिलकर जवाहर नगर क्षेत्र अंतर्गत वृहत सत्यापन अभियान चलाया गया। इसके अलावा डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से संदिग्ध स्थानों की गहनता से लगातार तलाशी ली जा रही है।
थाना वनभूपुरा क्षेत्र में की कार्यवाही
300 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
88 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई जुर्माना- 22000 रुपया
08 भवन स्वामियों पर ₹10,000-₹10,000 के कोर्ट चालान (कुल ₹80,000 का जुर्माना)
थाना लालकुआं क्षेत्र में की कार्यवाही
32 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
08 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई जुर्माना- 2250 रुपये
01 भवन स्वामी पर ₹10,000 का कोर्ट चालान
कोतवाली भवाली क्षेत्र में की कार्यवाही
202 व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
02 भवन स्वामियों पर ₹10,000-₹10,000 के कोर्ट चालान
69 के विरुद्ध सत्यापन न करने पर 81 के अंतर्गत कार्यवाही, जुर्माना-17250 रुपये
कुल कार्यवाही का विवरण
कुल सत्यापित व्यक्ति – 534
सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 165 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत, जुर्माना- 41,500 रुपया)
कुल भवन स्वामी चालान 11 व्यक्तियों पर
कुल जुर्माना – ₹1,10,000/-