नैनीताल: पुलिस का “ऑपरेशन कालनेमि”, 56 बाबाओं को किया चिन्हित, 08 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, 05 लोग  गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में “ऑपरेशन कालनेमि” में सभी जिलों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद स्तर में अभियान चलाकर ढोंगी बाबाओं की पहचान कर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेशानुसार आज दिनाक 14/07/2025 को जनपद में थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मंदिरों, आश्रमों सार्वजनिक स्थानों पर सभी थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा  सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच करने पर 56 लोगों के सत्यापन किए गए जिसमें 08 बाबाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गई है तथा 05 को भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।