नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी है।
जारी रहेगा अभियान
इसी क्रम में त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिस पर एसपी क्राइम डॉ0जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो सके।