नैनीताल: कैंची धाम पंहुची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लिया बाबा नीब करौरी महाराज का आर्शीवाद, धाम में बिताया आधा घंटा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई है। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीते कल दोपहर को राष्ट्रपति नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुची।

कैंची धाम के किए दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कैंची धाम के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और राष्ट्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की। राष्ट्रपति के नयना देवी मंदिर दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस से सुबह से ही सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की है।