नैनीताल: खास उद्देश्य के साथ परियोजना की शुरुआत, कुमाउनी भाषा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थापित करने के उद्देश्य से पहल की शुरुआत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भीमताल के एक काॅलेज में एतिहासिक पहल शुरू की है।

खास उद्देश्य के साथ शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर बिष्ट ने ‘एआई फॉर कुमाऊंनी वाणी: स्थानीय विरासत का संरक्षण’ परियोजना की शुरुआत की है। यह भारत का पहला स्थानीय अनुवाद मॉडल है, जो कुमाउनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित है। यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और कुमाउनी भाषा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।

मिला इनका सहयोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परियोजना के अंतर्गत बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अतुल जोशी को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित वॉलमार्ट में कार्यरत भारतीय मूल के नीलेश कुमार तंवर के आर्थिक सहयोग से सशुल्क इंटर्नशिप प्राप्त हुई है।