नैनीताल: नैनीताल जू में आकर्षण का केंद्र बन रहे रेड पांडा, अनुकूल साबित हो रही जलवायु

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जू में रह रहा रेड पांडा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां की जलवायु इस पांडा के लिए अनुकूल हो रहीं हैं।

रेड पांडा का परिवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल के जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वर्तमान में 210 वन्यजीव मौजूद हैं। जू की जलवायु और अच्छी देखरेख के चलते सभी वन्यजीव यहां लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। जिसमें एक रेड पांडा भी है। वर्ष 2015 में पहुंचे रेड पांडा का जोड़ा आज आठ सदस्यों का परिवार बन चुका है। यह रेड पांडा लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं।