नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सितंबर माह में राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था।
परिणाम घोषित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब कुमाऊं विश्वविद्यालय ने राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें कुल 7,769 अभ्यर्थियों में से 6,474 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 778 अभ्यर्थी यानी 10.01 प्रतिशत असफल रहे, जबकि 515 अभ्यर्थी (6.63 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। जिसके बाद अब काउंसलिंग चरण का आयोजन किया जाएगा।