नैनीताल: एस3 ग्रीन आर्मी ने मां नयना देवी मंदिर तक चलाया सफाई अभियान, भारी मात्रा में जमा हुआ कूड़ा हटाया

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के ठंडी सड़क तल्लीताल से मल्लीताल मां नयना देवी मंदिर तक एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

टीम ने चलाया सफाई अभियान

इस सफाई अभियान रवि कुमार के नेतृत्व में ठंडी सड़क तल्लीताल से मल्लीताल मां नयना देवी मंदिर तक, चलाया गया। आज के अभियान में टीम द्वारा ठंडी सड़क और आस पास के नालों तथा नैनी झील के किनारों से, बोट स्टैंड, मंदिर के आस पास से प्लास्टिक बोतलें ओर चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर निकाले गये और ठंडी सड़क से काफी मात्रा में शराब और बीयर की खाली बोतले उठाई गई। टीम को अपने सफाई अभियान के दौरान कुछ नव युगल, युवती नशा करते भी मिले। कहा कि बाजार के नजदीक होने के बावजूद यहां पर बिना किसी रोक टोक के यहां पर बैठ कर नशा कर रहे हैं और गंदगी कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा ठंडी सड़क में जगह जगह डस्टबिन स्थापित किए जाने के बावजूद यहां पर इतने भारी मात्रा में कूड़ा मिल रहा है। साथ ही ठंडी सड़क में तल्लीताल से मल्लीताल तक गश्ती पुलिस दल नियुक्त करें, जिससे नशा और गंदगी पर विराम लग सके।

समस्याओं के समाधान का आश्वासन

आज के अभियान में नगर पालिका, नैनीताल की अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल भी ग्रीन आर्मी की टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहीं। ग्रीन आर्मी की टीम द्वारा किए जा रहे इस जनहित के कार्य के लिए काफी सराहना की,और उनके द्वारा यहाँ हो रही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

रहें मौजूद

इस अभियान में s3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुनील कुमार, शूरवीर सिंह, ललित बिष्ट, रवि कुमार,सुरेश चन्द्रा, दीवान सिंह ढेला उर्फ पन दा चाइना टाऊन और कुछ स्थानीय लोग आदि मोजूद रहे। ‎