नैनीताल: एस3 ग्रीन आर्मी ने इन जगहों पर चलाया सफाई अभियान, बार-बार गंदगी मिलने पर जताई चिंता

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले के सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते व पानी के स्रोत के आस पास मल्लीताल, नैनीताल में एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

पहलगाम हमले में शहीद हुए सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर आज रविवार को सुबह के 9:30 बजे से सफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले टीम द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और शहीद हुए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से अपील की है कि ऐसे आतंकवाद को बिल्कुल भी बख्शा ना जाये।

टीम ने चलाया सफाई अभियान

आज का अभियान गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में श्री सत्य नारायण मंदिर वाले रास्ते, पानी के स्रोत के आस पास, मल्लीताल, नैनीताल में चलाया गया। यहां सफाई की गई। टीम द्वारा नाराजगी जताते हुए कहा गया कि जंगल में लगातार उस क्षेत्र में अभियान चलाने के बाद भी कुछ लोग यहां बैठकर पार्टी कर रहे हैं। साथ ही गन्दगी फैला रहें हैं। यहां शराब की बोतलें और चिप्स, मोमो के रेपर फेंके मिले। इसके अलावा बोतले टूटी मिली। जिससे जानवरों को नुकसान पंहुच सकता है। इसके अलावा भगवान कि मूर्ति, फोटो व मिट्टी के दीये भी मिले। इस मौके पर टीम द्वारा कुछ लोगो को वहाँ मंदिर का सामान फेंकते हुए देखा गया। जिसके बाद टीम द्वारा उन लोगो को समझाया गया और वहाँ रास्ते में मंदिर का सामान ना फेंकने की चेतावनी दी गई।

रहें मौजूद

आज के अभियान में 3 साल की बच्ची रुद्रांशी ने अपना भी पूरा सहयोग दिया।आज के अभियान में S3 ग्रीन आर्मी की टीम में गोविंद प्रसाद, तनुज आर्या, विक्की आर्य, सुनील कुमार, शूरवीर सिंह, ललित बिष्ट, रवि कुमार, सुरेश चंद्रा, रुद्रांशी (3 साल कि बच्ची ) और कुछ स्थानीय आदि लोग मोजूद रहे। ‎