नैनीताल: एस3 ग्रीन आर्मी ने इन जगहों पर चलाया सफाई अभियान, अधिक मात्रा में कूड़ा मिलने पर जताई चिंता

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज रविवार दिनांक – 18. 05. 2025 को सुबह 10:15 बजे से बैम्बो हाउस, निकट डी.एस.बी. कैंपस, शिव मंदिर के पास एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

चलाया गया सफाई अभियान

जिसमे ललित बिष्ट के नेतृत्व में बैम्बो हाउस, निकट डी.एस.बी. कैंपस, शिव मंदिर के पास बैम्बो हाउस के पास एस3 ग्रीन आर्मी की टीम द्वारा आज सफ़ाई अभियान चलाया गया। आज के अभियान में टीम के साथ नैनीताल नगर पालिका की सबसे कम उम्र की निर्वाचित होने वाली कर्मठ और संघर्षशील सभासद (राजभवन वार्ड) काजल आर्या भी शामिल हुई और उन्होंने भी भारी मात्रा में इधर उधर फैला कूड़ा उठाकर टीम का हौसला बढ़ाया। साथ ही टीम द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की सराहना की व टीम को अपने स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

कूड़ेदान में कूड़ा न डालने पर जताई नाराजगी

आज टीम द्वारा बैम्बो हाउस शिव मंदिर के पास से तीन हफ़्ते पहले के सफ़ाई अभियान के बाद भी बहुत ज्यादा मात्रा में शराब कि बोतलें और चिप्स के पैकेट, मोमो के रेपर आदि निकाले गये। बताया कि अभी भी भारी मात्रा में कूड़ा फैला हुआ है। जहां कूड़ादान रखा गया है, वहां पर दो कूड़ेदान अरविंद आश्रम द्वारा लगाए गए हैं,उसके बाद भी लोगों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। जिस पर चिंता जताई। साथ ही पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि इस जगह पर छापेमारी अभियान चलाया जाए।

रहें मौजूद

आज के अभियान में एस3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, शूरवीर चौहान, सुनील कुमार, ललित बिष्ट, राजभवन वार्ड की सभासद काजल आर्या, सभासद प्रतिनिधि लोकेश आर्य और नन्हा साथी प्रणय व कुछ स्थानीय लोग आदि मौजूद रहे।