नैनीताल: S3 ग्रीन आर्मी ने चलाया इस साल का आखिरी वृक्षारोपण अभियान, अब तक इतने पेड़ लगाकर दिया यह खास संदेश

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में बीते कल रविवार 22-09-2024 को S3 ग्रीन आर्मी द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

टीम द्वारा किया गया वृक्षारोपण

जिसमें S3 ग्रीन आर्मी टीम द्वारा रविवार की शाम 05 बजे यह अभियान चलाया गया। जिसमें ओक पार्क के जंगल इस साल का आखिरी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। टीम द्वारा बाजं, पांगड़, पुतली के 20 वृक्ष लगाए गये। अब तक टीम द्वारा करीब 3235 से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं। साथ ही लोगो से निवेदन है कि इस बरसात ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और हो सके तो इस मुहिम में हमारा साथ दें। रविवार के अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा जी द्वारा हमारी टीम को 50 पेड़ दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया।

चलाया जाएगा सफाई अभियान

बताया कि इसके बाद अब हम लोगों का सफाई अभियान चलाया जायेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर अभियान में एस3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, ललित बिष्ट, शूरवीर सिंह चौहान तथा कुछ स्थानीय लोग आदि लोग मोजूद रहे।