नैनीताल: जंगल में भटके साधु, भवाली पुलिस व SDRF टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक  29/03/2024 को 112 से कॉलर रक्षा दास की सूचना प्राप्त हुई कि वह कैंची के पास जंगल में कहीं खो गया है।
  
खोजबीन में लगी टीम

जिसके बाद उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा के निर्देशन में चौकी कैंची पुलिस द्वारा एसडीआरएफ के साथ मिलकर कैची के ऊपर जंगल में कॉलर रक्षा दास उम्र- 50 लगभग की खोजबीन की गई, कॉलर से लगातार संपर्क किया गया परंतु कॉलर अपने सही लोकेशन नहीं बता पा रहा था जिस कारण काफी अंधेरा हो जाने के कारण कॉलर का पता नहीं लग पाया। परन्तु सर्च अभियान जारी रहा।

पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया

आज दिनांक 30/03/2024 को प्रातः से चौकी कैंची पुलिस द्वारा SDRF के साथ मिलकर  कॉलर की खोजबीन की गई व जंगल से चट्टान के पास से कॉलर को सकुशल रेस्क्यू किया गया। साधु रक्षा दास पुत्र वेववेन लाल निवासी मदारा पोस्ट पथरारपुर सिसवार थाना गिलौला जिला श्रावस्ती ने बताया कि वह अपने दल के साथ जंगल के पास गर्ग ऋषि गुफा दर्शन हेतु आया था। मैं अचानक रास्ता भटक गया और जंगल में ही रह गया। जंगल की भूल भुलैया व खतरनाक चट्टानों से बाहर निकलकर रक्षा दास ने रेस्क्यू टीम का आभार प्रकट किया गया।