नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बीते कल रात्रि लगभग 12:30 बजे शेरनाला में अचानक अत्यधिक जलभराव होने के कारण स्कार्पियो वाहन संख्या UK18 F 2000 तेज बहाव में बहकर पलट गया। यह लोग जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) से दर्शन कर लौट रहे थे। चोरगलिया जंगल क्षेत्र में पहुँचे तो नाले पर हल्का पानी बह रहा था। जैसे ही वाहन ने नाला पार करने का प्रयास किया, अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वाहन बहकर पलट गया।
बचाई जान
वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनके फंसे होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ के चलते सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिसमें 1. अमन कश्यप, 2. चालक राहुल कश्यप, 3. टीटू दिवाकर, 4. मनीष लोधी, 5. रमेश चन्द्र
6. चन्द्र सैन, 7. अंकित कटियार, 8. करन लोधी, 9. रोहित कश्यप, 10. अभिमन्यु थे। जो जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं।
रेस्क्यू टीम रहीं शामिल
थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी
हे0का0 जगदीश सिंह
का0 अकुंश चन्याल,
का0 मो0 नाजिर,
चालक दिनेश लाल
हो0गा0 दिनेश सिंह