नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा, उच्च न्यायालय बार संघ ने जताई खुशी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

न्यायाधीश बनाए जाने की घोषणा की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया हैं। इस संबंध में बीते कल बुधवार देर शाम को देश के कानून मंत्री ने आलोक मेहरा को न्यायाधीश बनाए जाने की घोषणा की। उत्तराखंड उच्च न्यायालय की स्थापना के समय से ही वह इस न्यायालय में वकालत कर रहे हैं।

इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने अक्टूबर 2023 में उनकी नियुक्ति की संस्तुति की थी। जो पिछले 15 महीनों से लंबित था। जिसके बाद अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद‌ वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए है। उनका शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हो सकता है।‌ इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उच्च न्यायालय बार संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।