नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश से जुड़ी जरूरी अपडेट है। हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र नौ जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें जारी की हैं। जिसमें कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को नैनीताल हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। अब इन सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक नियुक्ति की जाएगी। जिसके बाद हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र के पद छोड़ने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे।
लखनऊ विश्विद्यालय से कानून में स्नातक
न्यायमूर्ति गुप्ता ने 1987 में लखनऊ विश्विद्यालय से कानून में स्नातक किया है जबकि उन्होंने 6 दिसंबर 1987 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। 12 अप्रैल 2013 को उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। वहीं 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए।