नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस द्वारा गौलापुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक ईनोवा कार बनभूलपुरा की तरफ से गौलापार की तरफ आती दिखी। जिसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक ने तेज गति से वाहन चला दिया, लेकिन पुलिस ने पीछा करके चालक को पकड़ लिया। वहीं, जब तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
कार को सीज करने की गई कार्रवाई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहाड़ों पर शराब की तस्करी करने लिए जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने कार को सीज करने की कार्रवाई की है।