नैनीताल: एसपी सिटी हल्द्वानी की पदोन्नति, डीआईजी कुमाऊं रेंज ने पदोन्नति बेच लगाकर किया अलंकृत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनांक 27.11.2024 को डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा  प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक ( नैनीताल) को अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-1 से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी के पद पर पदोन्नति होने पर सम्बन्धित पदोन्नति पद के बैच लगाकर शुभकामनायें दी गई।

दी शुभकामनाएं

इस मौके पर स्टार सेरेमनी के दौरान प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल भी मौजूद रहे और शुभकामनाएं दी गईं।

प्रकाश चंद्र का सेवा विवरण

▪️ प्रकाश चंद्र का जन्म श्रीकोट, गंगनाली श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में हुआ। उनकी शिक्षा एम०एस०सी०(फिजिक्स), बी०एड० रहीं।‌ वहीं दिनांक 20.07.2005 को पुलिस विभाग में उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति हुई। इससे पूर्व में पुलिस उपाधीक्षक पद पर पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, ऊधमसिंहनगर व देहरादून में नियुक्त रहे हैं। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पद पर ऊधमसिंहनगर, खंडाधिकारी देहरादून, एसपी क्राइम/ट्रैफिक हरिद्वार, देहरादून तथा उपसेनानायक आईआरबी हरिद्वार पद पर नियुक्त रहे हैं। जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के पद पर नियुक्त हैं।