नैनीताल: सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी, चपेट में आए इतने चालकों पर कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिलें में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जनपद में पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की सख्त कार्यवाही

इसी क्रम में सभी थाना और चौकी प्रभारी, सीपीयू तथा यातायात प्रभारी मिलकर इस अभियान में लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। जिसमें थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा द्वारा चैकिंग माल रोड पर गलत दिशा में तीव्र गति से वाहन चलाने वाले चालक मोहम्मद असद निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश के विरुद्ध कार्यवाही कर थार वाहन संख्या यूपी  16DS 3305 को एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

किया गिरफ्तार

इसके अलावा एक अन्य बाइकर्स मनोज सिंह नेगी निवासी डीएसपी कैंपस तल्लीताल जो शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन संख्या UK04 TV 6692 को बिना डीएल बिना आरसी के चल रहा था इंडिया होटल के पास पड़कर वाहन को मौके पर सीज कर वाहन चालक उपरोक्त मनोज नेगी को बाद मेडिकल परीक्षण कराकर  सीज किया गया। उपरोक्त को अंतर्गत धारा 185/ 202 एमबी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।