नैनीताल: खास पहल: हर साल कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इन विद्यार्थियों को “डॉ. एलआर भट्ट स्मृति पुरस्कार” से किया जाएगा सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय और डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति, हल्द्वानी (नैनीताल) के मध्य समझौता ज्ञापन संपादित हुआ है।

दिया जाएगा यह पुरस्कार

यह समझौता “डॉ. लीलाधर भट्ट स्मृति पुरस्कार” प्रारंभ किये जाने के लिये किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुरस्कार को शुरू करने की यह पहल डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग के पूर्व छात्र तथा वर्तमान में एलारा कैपिटल्स लंदन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज भट्ट ने अपने स्वर्गीय पिता स्वर्गीय डॉ. लीलाधर भट्ट की स्मृति में की है। इस समझौते के अनुसार प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बीकॉम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 50 हजार रुपये तथा बीए (इतिहास विषय) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की धनराशि “डॉ. एलआर भट्ट स्मृति पुरस्कार” के रूप में प्रदान की जायेगी।

किए हस्ताक्षर

समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल तथा समिति की ओर से राकेश जोशी ने हस्ताक्षर किये।