नैनीताल: एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दिनांक 10.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे है। तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 17  से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, तथा 136 लोगों  के विरुद्ध भारी धनराशि पर मुचलका पाबंद की कार्यवाही की गई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

●जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग,
●संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती,
●संदिग्धों पर विशेष निगरानी
●सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर,
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
●बिना 🆔 तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
● AREA DOMINATION की कार्यवाही की जा रही है।

संभाला है मोर्चा

एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी जीआरपी अरुणा भारती, एसपी रेलवे पी के श्रीवास्तव एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा,सहित अन्य राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारियो ने भी मोर्चा सम्भाला है।