नैनीताल: एसएसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित विवेचना पर लगाई फटकार, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया।
इन्हें किया सम्मानित

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 09 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1- सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली
2- उपनिरीक्षक सीपीयू विक्रम सिंह
3- उपनिरीक्षक सीपीयू जगत सिंह भंडारी
4- अपर उपनिरीक्षक यातायात प्रकाश नगरकोटी
5- हेड कांस्टेबल सीपीयू जाकिर हुसैन
6- महिला कांस्टेबल यातायात भूमिका थाना
7- कांस्टेबल सीपीयू मोहम्मद हाशिम
8- कांस्टेबल यातायात रंजीत सिंह
9- ओपी आनंद सिंह बिष्ट

विवेचना में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार

एसएसपी नैनीताल ने जहां विवेचना में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई वहीं बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन भी किया। अपराधों, विवेचनाओं और अभियोगों की गहन समीक्षा की।
👉 गत माह के अपराधों की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता, अभियोग पंजीकरण और त्वरित निस्तारण पुलिस की साख से जुड़ा है।
👉 सभी विवेचकों के विवेचना का पृथक पृथक अवलोकन कर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा फॉरेंसिक टीम से समन्वय स्थापित कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज करनेके निर्देश दिए।
👉 विवेचकों को विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर आगामी गोष्ठी में सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

दीपावली पर्व पर बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रहेगी

📌त्योहारों के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों, टप्पेबाजों व जेबकतरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
📌आगामी धनतेरस/ दीपावली/ भैय्या दूज पर स्थानीय बाज़ारो में भीड़-भाड़ में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में गश्त और पिकेट ड्यूटी बढ़ाएं, भीड़भाड़ वाले बाजारों, ज्वैलरी दुकानों, बैंकों, मेडिकल स्टोर्स आदि में सीसीटीवी चेक कर लगवाना सुनिश्चित करें।
📌साइबर फ्रॉड, जेबकतरे, टप्पेबाजों पर सख्त निगरानी रखी जाए तत्काल कार्यवाही की जाय।
📌दीपावली पर चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त कहीं भी पटाखों की दुकान लगने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाय।

फायर ब्रिगेड को किया अलर्ट

साथ ही दीपावली पर्व के दृष्टिगत फायर सर्विस विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं पटाखा बाजारों में अग्निशमन उपकरणों और फायर टेंडर की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
• अपने अपने क्षेत्र में फायर सेफ्टी की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतें और किसी भीआकस्मिक स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स सुनिश्चित करें।
• अग्निशमन विभाग को सभी फायर हाइड्रेंटों की जांच करने के निर्देश दिए गए।

ऑपरेशन कालनेमी पर फोकस

इसके अलावा शराब, नशा व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। साईबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और ऑपरेशन कालनेमी पर फोकस के निर्देश दिए। साथ ही यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष समीक्षा की। इसके बाद डेटा मैनेजमेंट और फील्ड परफॉर्मेंस पर बल दिया।

रहें उपस्थित

इस गोष्ठी में एसपी क्राइम/यातायात जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र शर्मा, सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू प्रभारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।