नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई (मु0), देहरादून में नियुक्त श्री जयांक पाण्डे, सहायक अभियन्ता द्वारा एस0ए0एस0सी0आई0 योजना के अन्तर्गत जिला नैनीताल के थाना काठगोदाम तथा चोरगलिया में द्वितीय श्रेणी के अन्तर्गत भवनों का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता से कराया गया।
किया सम्मानित
इस निर्माण कार्य की समीक्षा/निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं निर्देशों को अपने समक्ष अपने तकनीकी कौशल द्वारा निस्तारित किया गया और योजना को समय पर हस्तगत किया गया। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जयांक पाण्डे को कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से करने पर सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।