नैनीताल: झपट्टामार गिरोह के खात्मे के लिए एसएसपी मंजुनाथ टीसी का मास्टरप्लान सफल

हल्द्वानी (नैनीताल): जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े रुख के चलते पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो किशोरों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 6 महंगे मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई KTM बाइक बरामद की है।

​जानें मामला

​बीती 3 अप्रैल की रात कैंची धाम से यात्री छोड़कर लौट रहे टैक्सी चालक जुबैर आलम से रेलवे स्टेशन तिराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सैमसंग गैलेक्सी A-35 फोन छीन लिया था। इसके अलावा रोडवेज के पास भी मोबाइल झपटने की एक अन्य घटना हुई थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने टीमों का गठन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

​की गिरफ्तारी

​एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के निर्देशन में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सटीक सूचना के आधार पर आज 4 अप्रैल को पुलिस ने गौला पार्किंग के पास से फैजान अली (19 वर्ष) निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में शामिल दो किशोरों को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया।

लाखों के मोबाइल और लग्जरी बाइक बरामद

​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने झपटमारी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में कुबूल किया कि बरामद फोन उन्होंने रोडवेज, बेस अस्पताल, केएमयू और राजपुरा रेलवे क्रासिंग जैसे इलाकों से छीने थे। घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की KTM ड्यूक बाइक (UK04 AR 6839) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 1500 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

रहें शामिल

टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद, कांस्टेबल हरीश रावत और दिलशाद अहमद शामिल रहे।