नैनीताल: SSP मीणा का सट्टेबाजी पर प्रहार, सट्टे के कारोबार से यारी, पड़ गई भारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में जुआ, सट्टेबाजी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देश दिए गए हैं।
     
पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में  दिनांक 05.09.24 को पुलिस टीम द्वारा दौरान गश्त बम्बाघेर में बाल्मिकी मोहल्ले वाली गली में कुछ लोग एक मकान मे जो खुला स्थान प्रतीत हो रहा था में आ जा रहे थे , शक होने पर जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो मौके पर 10 व्यक्ति सट्टे का अवैध कारोबार करते पाये गये, जिन्हें मौके पर घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से कुल 20 सट्टा पर्ची बुक , 3,600 रुपये नगद तथा सट्टा खेलने /खिलाने का सामान बरामद किया गया।
    
किया गिरफ्तार

उक्त सम्बन्ध में थाने में मुकदमा एफ आई आऱ नं0 274/24 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । पूछताछ पर उक्त सट्टा कारोबार को संचालित करने वाले सट्टा किंग के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

गिरफ्तारी का विवरण

(1)- पकज कुमार S/O इन्द्र लाल R/O टाण्डा मल्लू पीरुमदारा रामनगर,
(2)-अमित कुमार S/O महेश चन्द्र आर्या भवानीगंज रामनगर,
(3)- शमशेर S/O शेर अली R/O सावल्दे पूर्व रामनगर,
(4)-मोहन चन्द्र S/O भोपाल राम R/O बेलगढ़ रामनगर,
(5)- धनीराम S/O पनीराम R/O जस्सागांजा रामनगर, (6)-पनीराम S/O खगीराम R/O भवानीपुर बड़ी पीरुमदारा रामनगर,
(7)-धर्मपाल S/O फत्तु सिंह R/O बेड़ाझाल रामनगर,
(8)-बनवारी सैनी S/O बाबू राम सैनी R/O बैड़ाझाल रामनगर,
(9)-अर्जुन S/O इन्दर राम R/O भवानीपुर बड़ी,
(10)-साबिर S/O  मजिद R/O तेलीपुरा रामनगर 

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल 
2- उ0नि0 आसिफ खान
3- हे0का0 तालिब हुसैन
4- कानि0 विपिन शर्मा  
5- कानि0 महबूब आलम