नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का “ऑपरेशन सेनेटाइज” सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
“ऑपरेशन सेनेटाइज” सत्यापन अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 29 मार्च 2025 को जनपद नैनीताल के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में चप्पे चप्पे में “ऑपरेशन सेनेटाइज” अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, ठेलेवालों, किराएदारों, और संदिग्ध तत्वों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया गया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सत्यापन कार्यवाही की। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने-अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय रूप से शामिल हुए।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
👉 कुल घर, दुकान, फड़ फेरी, संदिग्ध को चैक किये- 1138
👉 पहचान एप के माध्यम से कुल सत्यापन- 95
👉 मैन्युअल कुल सत्यापन- 321
👉 बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट में कुल चालान- 63
👉 कोर्ट चालान- 28 जुर्माना 2,80,000 रुपये
👉 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान/ जुर्माना- 262
👉 किराएदार, मकानमालिक, फड़ फेरी कुल चालान- 353
👉 कुल जुर्माना- 4,05750 रुपये