नैनीताल: नैनीताल SSP प्रहलाद मीणा ने लिया शिकायत का संज्ञान, गाँव मे दहशत का खेल किया खत्म

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में ‌एसएसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक दीपक सिंह जलाल पिता पूरन सिंह जलाल, निवासी धनियाकोट, तल्लाकोट, थाना बेतालघाट जनपद नैनीताल  उम्र 29 वर्ष को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है, जो खुद को गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर गांव में दहशत फैला रहा था। इस संबंध में पुलिस को‌ पिछले 02 दिनों से बेतालघाट पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ग्राम धनियाकोट में दिल्ली से लौटकर आया एक युवक गाँव वालों को धमकाने के लिए गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर धमका रहा था। इस मामला एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के संज्ञान में आने पर गाँव वालों की सुरक्षा के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही एवम गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निर्देशित किये जाने पर उक्त व्यक्ति की पहचान एवम तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास के उपरांत  27-11-2024 को घिरोली पुल के पास चैंकिंग के दौरान आरोपी को 01 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार मिया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद 
2. उ0नि0 हरि राम 
3. हे0का0 नवीन पाण्डेय 
4. का0 दीपक सिंह