नैनीताल: एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा एक्शन मोड में, भीमताल में द पाम रिसॉर्ट में पड़ा छापा, इतने लोग आए चपेट में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में “द पाम रिजॉर्ट ” भीमताल में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा पुनः साउंड बजाकर काफी शोर शराबा व उत्पाद मचाया गया।

शोर शराबा मचा रहें थे कुछ लोग

जिससे रिसॉर्ट के आस पास आवासीय परिवारों व वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में परेशानी पैदा कर रहें थे। जिस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दिनांक 05.03.2025 की रात्रि में उक्त रिजॉर्ट में दबिश देने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस ओ जी व अन्य की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस का एक्शन

जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए “द पॉम रिजॉर्ट” भीमताल में रात्रि में दबिश दी गई। दबिश के दौरान रिजॉर्ट में ओम साईं कैमिकल कम्पनी मेरठ (उ०प्र०) द्वारा आयोजित एक समारोह में मौके पर कुल 32 व्यक्ति (26पुरुष,06 महिलाएं) मौजूद पाए गए। जो साउंड बजाकर काफी शोर शराबा मचा रहे थे।
जिस पर कुल 26 व्यक्तियों के मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 250/- रुo प्रत्येक के नगद चालान कर कुल 6,500/- रुo संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपया का चलान भी किया गया।