नैनीताल: एसएसपी का सख्त एक्शन, महिला दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दिनाँक- 25/04/2025 को 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही की है।

जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए एसएसपी की कार्यवाही

एसएसपी ने उपनिरीक्षक बबिता  ड्यूटी से अनुपस्थित और पूर्व लापरवाही पर कार्यवाही उ0 नि0 बबिता, जो तल्लीताल क्षेत्र में नियुक्त थीं, को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने और पूर्व में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है। इसके अलावा कांस्टेबल आकाश कुमार धार्मिक प्रकरण में पक्षपात का दोषी पाए जाने पर निलंबन का0 126 स0पु0 आकाश कुमार, जो यातायात सैल में नियुक्त हैं, को दिनांक 24-04-2025 को राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश

“पुलिस सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और सजगता से करे। ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और पक्षपात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे किसी भी कर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो। विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वोपरि है।”