नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नैनीताल पुलिस के अधिकारी व कर्मियों के रोगों के उचित उपचार और बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन
जो दिनांक 13.11.2024 से 02 दिवसीय आयोजित हो रहा है। जिसमें दिनांक 13.11.2024 को पुलिस लाइन नैनीताल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बी0डी0 पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के चिकित्सक दल के माध्यम से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य समस्याओं(जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड शुगर आदि) की जांच कराई गई। साथ ही विभिन्न रोगों से पीड़ित पुलिस कर्मियों को बेहतर उपचार और प्रभावी औषधियां प्रदान की गई। आज दिनांक 14.11.2024 को पुलिस मीटिंग हॉल हल्द्वानी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कराया उपचार
पुलिस लाइन नैनीताल मे आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 84 पुलिस अधिकारी व कर्मियों और उनके परिजनों ने उपचार कराया।