नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का तस्करों के विरूद्ध अभियान जारी है।
लीसा हल्द्वानी ले जा रहा था चालक
इसी क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा के नेतृत्व में टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ट्रक की चैकिंग में भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद कर लीसा तस्कर की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें दिनांक 04 जनवरी 2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या UK01CA- 0913 को चैक किये जाने पर 414 टिन अवैध लीसा टिन बरामद कर 01 व्यक्ति दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दसौला वडियार बनौली जिला अल्मोडा (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उक्त संबंध में थाना भीमताल में मु0 एफआईआर नं0- 02/2025 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 गगनदीप सिह
2- हे का दीप कुमार
3- का0 जीवन कुमार
4- का सुमित कुमार
उoनिo रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल