नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीते कल शनिवार को छात्रसंघ चुनाव हुए।
छात्रसंघ चुनाव के नतीजे
जिसमें काला झंडा गुट के बैनर से मैदान में उतरे करन सती अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तनिष्क मेहरा को 249 मतों से हराया है। जिसमें 5321 मैं से 2704 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए डीएसबी परिसर में 15 बूथ बनाए गए थे। तीन बजे बाद मतगणना हुई। चुनाव में अन्य पदों को छोड़कर अध्यक्ष पद पर सबसे कम सात वोट नोटा को पड़े। अवैध मतों की संख्या भी 14 रही।
📌📌छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष में करन सती को 1466 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तनिष्क मेहरा को 1217 वोट मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
📌📌उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर जीत दर्ज करने वाली तनिषा जोशी को 1748 व प्राची नेगी को 717 मत मिले जबकि 186 मत नोटा व 53 मत अवैध पाए गए।
📌📌उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित दिनेश चंद्र को 2061 व शशांक सिंह भंडारी को 415 मत मिले जबकि नोटा 174 व 54 मत अवैध हुए।
📌📌संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित जय वर्धन चंद्र को 1290 व नितांत को 1149 मत मिले जबकि नोटा को 197 मत पड़े और 68 अवैध मत पाए।
📌📌सांस्कृतिक सचिव पद पर भावेश विश्वकर्मा ने जीत हासिल की। उन्हें 1522 व सत्यम सिंह को 1009 मत मिले। यहां नोटा को 121 मत पड़े व 52 मत अवैध घोषित हुए।
📌📌कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विजयी करण कुमार को 1301 व दीपांशु अधिकारी को 1134 मत मिले। यहां 207 मत नोटा को तो 62 मत अवैध पाए गए।
छात्रसंघ में निर्विरोध चुने पदाधिकारी
📌📌सचिव – आयुष आर्य
📌📌कोषाध्यक्ष – शिवेश कुमार
📌📌विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – आशीष कबड़वाल
📌📌विज्ञान संकाय प्रतिनिधि – वेदांत पांडेय
📌📌विधि संकाय प्रतिनिधि – याशिका करगेती
📌📌जैवविज्ञान संकाय – अतुल रावत