नैनीताल: स्टंटबाजी का वीडियो किया वायरल, एसएसपी ने लिया संज्ञान, 03 युवकों पर लिया यह एक्शन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 03 युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल रोड में चलती कार की छत में सवार हो कर जाते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ। जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली व0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवको की पहचान 1- अदनान पुत्र इकराम, 2- हम्जा पुत्र मो0वारिश, 3- मो,उमर पुत्र मोहब्बे अली निवासीगण मुरादाबाद हुई सभी के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी।