नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर से कैंचीधाम तक टू-लेन सड़क के लिए सर्वे किया जाना है। जो जल्द किया जाएगा।
नये मार्ग से दूरी भी होगी कम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द टू-लेन सड़क के लिए सर्वे शुरू होगा। इसके लिए लोनिवि ने 1.52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बताया गया है कि रामनगर-भंडारपानी मोटर मार्ग से बेतालघाट होते हुए कैंची धाम तक लगभग 87 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण होना है। इस परियोजना में रामनगर, रानीखेत और नैनीताल डिविजन मिलकर काम करेंगे। इस सड़क पुल बनाए जाएंगे, जिससे सफर और भी सुगम व सुरक्षित हो जाएगा।