नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्कर्ष-शिक्षा का नया सवेरा एवं हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान मे राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को चतुर्थ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
किया गया सम्मानित
जिसमें नैनीताल जनपद से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजकीय जूनियर हाई स्कूल विजयपुर कोटाबाग की विज्ञान शिक्षिका डॉक्टर श्वेता मज़गाई तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर की रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉक्टर प्रीति मजगाई को सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय स्तर के टीचर्स आइकॉन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ0 श्वेता मज़गाई को उनके नवाचारी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया हेतु राष्ट्रीय स्तर के टीचर आइकॉन आवार्ड 2025 सम्मानित किया गया है। डॉ प्रीति मजगांई को यह पुरस्कार विज्ञान विषय में शोध, नवाचारी शिक्षण विधियों तथा रसायन विज्ञान को सरल व रुचिकर बनाने के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार में पूरे भारत के 22 राज्यों के 145 शिक्षक सम्मिलित थे।
दी बधाई व शुभकामनाएं
इस वर्ष डॉ श्वेता मजगांई को उत्तराखंड शासन द्वारा चतुर्थ उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2025 से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ श्वेता मजगांई तथा उनके छात्र छात्राएं राज्य स्तर पर भी नैनीताल जनपद का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल विजयपुर के प्रधानध्यापक कुलवंत सिंह एवं विद्यालय परिवार, बी.आर.सी. कोटाबाग प्रेमचंद्र कांडपाल, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक मनोज कुमार एवं ब्लॉक कोटाबाग के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओ द्वार उनको बधाई दी गयी है।