नैनीताल: जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने सड़कों पर खड़ी फूड वैन की जांच की, औचक निरीक्षण में एक स्थान पर खड़ी मिली 14 फूड वैनों को हटाया

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में जिला प्रशासन समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने नैनीताल को आने वाली सड़कों पर खड़ी फूड वैन की जांच की। जांच के दौरान अधिकतर फूड वैन एक ही स्थान पर खड़ी मिलीं। इस पर एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने फूड वैन संचालक को फटकार लगाते हुए फूड वैन को चलायमान रखने के निर्देश दिए।

सभी फूड वैन के दस्तावेज व पंजीकरण आदि के प्रपत्र सही पाए गए

एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में नैनीताल-भवाली रोड, नैनीताल कालाढूंगी रोड और नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी फूड वैन की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग सड़कों पर 14 फूड वैन एक ही स्थान पर खड़ी मिली। इस पर एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने ऐसी सभी फूड वैन को मौके से हटवा दिया। जांच में सभी फूड वैन के दस्तावेज व पंजीकरण आदि के प्रपत्र सही पाए गए।

मौजूद रहे

टीम में नायब तहसीलदार नंदन सिंह नेगी, प्रमोद पांडे आदि मौजूद रहे।