नैनीताल: नरभक्षी बाघ का आतंक, लोगों ने लगाई गुहार- एक बेटी तो गई, लेकिन अन्य लोगों को बचा लो

नैनीताल के भीमताल में बाघ का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा बाघ ने अब तक तीन लोगों की जान ले ली है।

महिलाओं ने निकाला जुलूस

जिससे लोगों में दहशत है। मिली जानकारी के अनुसार जिस पर महिलाएं घर के कामकाज छोड़कर निकल आईं। जुलूस के रूप में हो रहे प्रदर्शन में महिलाएं बोल रही थीं निकिता हम शर्मिंदा हैं, नरभक्षी अभी जिंदा है। गांव की एक बेटी को नरभक्षी ले गया, अब अन्य को नरभक्षी के आतंक से बचाओ। कहां कि वन विभाग जल्द नरभक्षी को पकड़े।