नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में 123वां नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज होगा।
होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार कल से मेले का आगाज होगा। कल 28 अगस्त को सांसद, विधायक व अधिकारियों की मौजूदगी में महोत्सव का शुभारंभ होगा। उसी रोज दल कदली वृक्ष लाने चोपड़ा गांव जाएगा। 30 अगस्त को विधिवत मूर्ति निर्माण के बाद 31 अगस्त को ब्रह्ममुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा होगी। धार्मिक आयोजन के साथ ही एक सितंबर से चार सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से राम सेवक सभा प्रांगण व तल्लीताल डांठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समिति के मुताबिक महोत्सव के अंतिम दिन शोभायात्रा अन्य वर्षों से भव्य होगी। इसमें पिथौरागढ़ के दल की ओर से विभिन्न स्थानों पर लखिया भूत का मंचन किया जाएगा। कलाकार और छोलिया दल नौ दिनों तक लोक संस्कृति को जीवंत करेंगे।