नैनीताल के हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में कोतवाली पुलिस ने ट्रक की टंकी तोड़कर 72 लीटर डीजल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक तीनपानी निवासी मनोज तिवारी ने बुधवार रात घर के बाहर खड़े ट्रक से डीजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोपी को भेजा गया जेल
कार्रवाई करते हुए एसआई गुलाब सिंह कंबोज के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पवन शर्मा निवासी बारादरी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है।