नैनीताल: लोक निर्माण विभाग के आवास गृह और ब्रिटिश कालीन बस अड्डे का किया जाएगा जीर्णोद्धार, सांसद अजय भट्ट ने सीएम से किया यह आग्रह

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के मल्ला रामगढ़ में स्थित लोक निर्माण विभाग के आवास गृह और ब्रिटिश कालीन बस अड्डे के जीर्णोद्धार किया जाएगा।

जीर्णोद्धार का आग्रह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा। जिस पर लोक निर्माण विभाग के आवास गृह और ब्रिटिश कालीन बस अड्डे के जीर्णोद्धार का आग्रह किया है। कहा है कि इनके जीर्णोद्धार से क्षेत्रीय विकास को गति मिल सकती है।