नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में गत बीते दिन रात्रि थाना मुखानी क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा एसपी हल्द्वानी एवं सीओ हल्द्वानी के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की गई।
की उच्चस्तरीय समीक्षा
जिस पर पुलिस कप्तान ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि चोरी की घटना का शीघ्र, सटीक और प्रभावी अनावरण किया जाए। घटना के खुलासे हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी हल्द्वानी मौके पर भेजकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं, पुलिस टीम हर संभावित एंगल पर बारीकी से कार्य कर रही है।
उठाए गए यह सख़्त कदम
✔️ विभिन्न थानों से अनुभवी एवं एक्सपर्ट पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से लगाया गया है।
✔️ डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
✔️ एसओजी टीम को एक्टिवेट कर दिया गया है, सीसीटीवी फुटेज का तकनीकी एवं मैन्युअल विश्लेषण तेज़ी से किया जा रहा है।
✔️ घटना से जुड़े कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी का संदेश
कहा कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, चोरी जैसी घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस मामले का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।