नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नकुल साह देव और नंदिनी की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टीम ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दोनों प्रतिभागियों को पूर्व मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के हाथों 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी गई है।