नैनीताल: आदमखोर ही थी पकड़ी गई बाघिन, यहां रहेगी कैद

नैनीताल के भीमताल ब्लॉक के जंगलियागांव में आतंक का पर्याय बनी आदमखोर बाघिन कैद में है।

रिपोर्ट में हुई पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर की रात पकड़ी गई बाघिन नरभक्षी ही है। जिसने भीमताल के  मलुवाताल, पिनरों और अलचौना में दो महिलाओं और एक युवती को मार डाला था। डब्लूआईआई देहरादून से आई रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है।

बाड़े में रहेगी कैद

बताया गया है कि ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजी गई बाघिन फिलहाल बाड़े में कैद रहेगी।