नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है। बीते कल दिनांक 07/09/2024 को वादी विशाल मेहरा उपरोक्त के द्वारा थाना चोरगलिया को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि दिनांक 05/09/2024 उसके घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम का ताला तोड़कर घर से 02 बड़े परात, 02 छोटे, 01 लोटा, 01 तोला व अनाज गेहूं गोदाम से चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध मे थाना चोरगलिया में मु0 FIR N0. 71/2024 धारा 305(A)/341(4) BNS पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद चोरी हुए सामान की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष चोरगलिया भुवन राणा के पर्यवेक्षण में उ0नि0 सुरभि राणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 08/09/2024 को पतारसी सुरागरसी व अन्य माध्यम से अभियोग से सम्बन्धित चोरी हुए सामान की बरामदगी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त गोपाल सिह पुत्र लाल सिह निवासी बांसखेड़ा रामबाग गौलापार थाना चोरगलिया नैनीताल उम्र –32 वर्ष के पास से एक कट्टे के अन्दर 02 बड़े परात कांसे के, 03 छोटी बड़ी थाली कांसे की, 01 लोटा कांसे का, 01 छोटी तोली कांसे की बरामद की है।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
उ0नि0 सुरभि राणा
हे0का0 मलखान सिंह
कानि0 नवीन भट्ट